गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. वायुसेना के जवान शहीद दीपक का पार्थिव शरीर पहुंचा कानपुर, घर में मचा कोहराम...
Written By अवनीश कुमार
Last Updated : शुक्रवार, 1 मार्च 2019 (16:12 IST)

वायुसेना के जवान शहीद दीपक का पार्थिव शरीर पहुंचा कानपुर, घर में मचा कोहराम...

वायुसेना के जवान शहीद दीपक का पार्थिव शरीर पहुंचा कानपुर, घर में मचा कोहराम... - वायुसेना के जवान शहीद दीपक का पार्थिव शरीर पहुंचा कानपुर, घर में मचा कोहराम...
कानपुर। जम्मू कश्मीर में बुधवार को कानपुर के रहने वाले वायुसेना के जवान दीपक पाण्डेय विमान दुर्घटना में शहीद हो गए, जिसका पार्थिव शरीर गुरुवार को चकेरी एयरपोर्ट पर देर शाम पहुंचा। जैसे ही दीपक के पार्थिव शरीर के पहुंचने की खबर परिजनों को लगी, वैसे ही घर में कोहराम मच गया। अंतिम संस्कार शुक्रवार को सैनिक सम्मान के साथ सिद्धनाथ घाट पर होगा। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहेंगे। 
 
चकेरी थानाक्षेत्र के मंगला विहार के रहने वाले राम प्रकाश पाण्डेय एक निजी सुरक्षा कंपनी में बतौर गार्ड की नौकरी करते थे, जिनके इकलौते बेटे दीपक पाण्डेय (27) वायुसेना के कारपोरल पद तैनात थे। वे बुधवार को शहीद हो गया। 
 
शहीद होने की खबर पर परिवार और शहरवासी भी गमगीन हैं। उनके चाहने वाले व शहरवासी कल से ही शहीद के परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए घर पहुंच रहे हैं। हर कोई व्यक्ति शहीद के अंतिम दर्शन करना चाहता है। चकेरी एयरपोर्ट पर शहीद का पार्थिव शरीर गुरुवार को देर शाम विशेष विमान से पहुंचा।
 
शहीद का पार्थिव शरीर एयरफोर्स की गाड़ी में रखकर कैंट के सेवन एयरफोर्स हॉस्पिटल लाया गया। इस दौरान शहरवासी शहीद के शव के साथ भारत माता की जय और शहीद अमर रहे के नारे लगाते रहे। एडीएम सिटी विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि शहीद का शव रात में सेवन एयरफोर्स हॉस्पिटल में रखा जाएगा।
 
शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या आएंगे, जिसके बाद शहीद दीपक पाण्डेय का पार्थिव शरीर उनके घर ले जाया जाएगा और अंतिम दर्शन के लिए करीब एक घंटे तक रखा जाएगा। अंतिम संस्कार जाजमऊ के सिद्धनाथ घाट पर किया जाएगा। 
 
सेवानिवृत्त मेजर योगेन्द्र सिंह कटियार ने बताया कि सैनिक कल्याण समिति से जुड़े सभी पूर्व सैनिक शहीद के अंतिम संस्कार में पहुंचेगे। पता चल है कि  कैंट से लेकर शहीद के मंगला विहार स्थित घर तक पूर्व सैनिक शहरवासियों के साथ शहीद पर पुष्प वर्षा करते हुए चलेंगे।