शुक्रवार, 13 मार्च 2026
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. रक्षा बंधन
  4. raksha bandhan 2025 bhai ke kaun se hath mein rakhi bandhna chahiye
Written By WD Feature Desk
Last Updated : गुरुवार, 7 अगस्त 2025 (16:59 IST)

भाई के कौन से हाथ में बांधना चाहिए राखी?

Rakhi 2025
Raksha Bandhan 2025: श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन हिंदू लोग रक्षाबंधन का पर्व मनाते हैं। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र की कामना करती है और भाई अपनी बहन को उपहार देखकर उससे सुखी और सुरक्षित रहने की कामान करता है। यह बहुत ही पवित्र पर्व है। इस बार 9 अगस्त 2025 शनिवार के दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा।
 
भाई के कौनसे हाथ में बांधें राखी: राखी हमेशा भाई के दाहिने हाथ में बांधनी चाहिए। दाहिना हाथ शुभ माना जाता है और इसे कर्मों का हाथ माना जाता है। दाहिने हाथ में राखी बांधना भाई की सभी प्रयासों में रक्षा करने की बहन की इच्छा का प्रतीक भी है।
 
शुभ मुहूर्त: रक्षा बंधन के दिन, राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त का ध्यान रखना चाहिए। राखी बांधने के बाद, बहन को भाई की आरती उतारनी चाहिए और भाई को अपनी बहनों के पैर छूकर आशीर्वाद लेना चाहिए।
 
दिशा और मंत्र: बहन को पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठना चाहिए और भाई को पश्चिम दिशा की ओर मुख करके बैठना चाहिए। राखी बांधते समय, "ॐ येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबलः। तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे माचल माचलः॥" मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है।