गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. पंजाब विधानसभा चुनाव 2022
  3. पंजाब विधानसभा चुनाव 2022
  4. Punjab Elections : SC breather for Bikram Majithia in drugs case, SAD leader gets protection from arrest till Feb 23
Written By
Last Modified: सोमवार, 31 जनवरी 2022 (13:53 IST)

विक्रम सिंह मजीठिया को SC से मिली राहत, गिरफ्तारी पर 23 फरवरी तक रोक लगी

विक्रम सिंह मजीठिया को SC से मिली राहत, गिरफ्तारी पर 23 फरवरी तक रोक लगी - Punjab Elections : SC breather for Bikram Majithia in drugs case, SAD leader gets protection from arrest till Feb 23
सुप्रीम कोर्ट से शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को बड़ी राहत मिली है। अदालत ने 23 फरवरी तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

साथ ही कोर्ट ने मजीठिया को 23 फरवरी को ही संबंधित ट्रायल कोर्ट में सरेंडर करने और ड्रग मामले में जमानत के लिए आवेदन करने को कहा है।

पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने मजीठिया की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी, लेकिन उन्हें गिरफ्तारी से तीन दिन की राहत दी थी ताकि वे आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे सकें।

मजीठिया ने पिछले बुधवार को पंजाब की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया था कि वह उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ने से रोकने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके घर पर राज्य पुलिस ने छापा मारा था।
ये भी पढ़ें
वर्चुअल रैली में बोले PM मोदी- 5 साल पहले यूपी दंगों से जलता था तो सपा सरकार जश्न मनाती थी