शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. सामयिक
  2. तानाशाह का समर्पण
  3. समाचार
Written By नीलमेघ चतुर्वेदी

पहले भी हुए निर्वासन

पहले भी हुए निर्वासन -
मुशर्रफ को देश से निर्वासित किए जाने की संभावना है। इससे पहले बेनजीर और नवाज शरीफ निर्वासन भोग चुके हैं।

* भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद 1996 में प्रधानमंत्री पद से हटाई गईं बेनजीर भुट्टो 1998 में स्वनिर्वासित होकर दुबई चली गईं। करीब 9 साल के बाद 18 अक्टूबर 2007 को वे वापस पाकिस्तान लौटीं।

*12 अक्टूबर 1999 को मुशर्रफ द्वारा तख्तापलट करने के बाद नवाज शरीफ 2000 में परिवार सहित सऊदी अरब निर्वासित कर दिए गए। 8 साल बाद 25 नवंबर 2007 को वे पाकिस्तान लौटे। (भाषा)