बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. एनआरआई
  3. खास खबर
  4. NRI News
Written By भाषा

2014 में अमेरिका ने 700 भारतीयों को राजनीतिक शरण दी

2014 में अमेरिका ने 700 भारतीयों को राजनीतिक शरण दी - NRI News
वॉशिंगटन।  पिछले साल अमेरिका ने 700 भारतीयों को राजनीतिक शरण दी जबकि 2013 में यह संख्या 419 थी। यह जानकारी सूचना के स्वतंत्रता अधिकार कानून के तहत आवेदन के जवाब में दी गई है।
 
अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा विभाग (यूएससीआईएस) ने सूचना के स्वतंत्रता अधिकार कानून के तहत यह जानकारी कैलिफोर्निया आधारित उत्तरी अमेरिकी पंजाबी एसोसिएशन (एनएपीए) को एक पत्र के माध्यम से दी।
 
इसमें कहा गया है, ‘यूएससीआईएस के शरणार्थी विभाग ने भारतीय नागरिकता प्राप्त या वहां जन्मे 419 लोगों को वर्ष 2013 में और 700 लोगों को 2014 में शरण दी है।’ यूएससीआईएस ने कहा कि इनमें ऐसे लोगों की संख्या शामिल नहीं है जिन्हें न्याय विभाग और आव्रजन समीक्षा अधिशासी कार्यालय द्वारा शरण दी गई हो।
 
एनएपीए के कार्यकारी निदेशक सतनाम सिंह चहल ने कहा, ‘एक बात तो साफ है कि हर साल भारतीय मूल के शरणार्थियों की संख्या में इजाफा हो रहा है जो चिंता का विषय है।’ 

ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें।