बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. एनआरआई
  3. खास खबर
  4. Gold Coin Design
Written By

अमेरिकी लिबर्टी गोल्ड कॉइन्स पर भारतीय अमेरिकी भी होंगे

अमेरिकी लिबर्टी गोल्ड कॉइन्स पर भारतीय अमेरिकी भी होंगे - Gold Coin Design
वाशिंगटन। अमेरिकी टकसाल का 225 वां वर्ष समारोहपूर्वक मनाने के चलते अमेरिकी लिबर्टी गोल्ड कॉइन्स पर अन्य प्रजातियों के लोगों की तरह से भारतीय-अमेरिकियों को भी स्थान दिया जाएगा। विदित हो कि वर्ष 2017 के प्रारंभिक सिक्के की डिजाइन पर एक अफ्रीकी-अमेरिका महिला का चेहरा प्रदर्शित किया जाएगा। 


 
यूएस मिंट ने 12  जनवरी को अपने सिक्कों की नई डिजाइनों की घोषणा की थी और इन सिक्कों भर पर अमेरिका की प्रजातीय विविधता को दर्शाने का लक्ष्य रखा गया है। यूएस मिंट के प्रमुख उप निदेशक रेट जॉन्सन ने मिंट की वेबसाइट की इस आशय की जानकारी दी है। इंडिया-वेस्ट के  स्टाफ रिपोर्टर का कहना है कि हमने 'रिमेंम्बरिंग अवर पास्ट, एम्ब्रेसिंग द फ्यूचर' की थीम को चुना है। 
 
सिक्के की प्रारंभिक डिजाइन पर एक ताज पहने अफ्रीकी अमेरिकी महिला की तस्वीर होगी। यह पहला मौका है कि जब किसी अफ्रीकी-अमेरिकी महिला को 'लेडी लिबर्टी' के तौर पर चित्रित किया गया है। एक सौ डॉलर के मूल्य वाले 24 कैरेट के सोने के सिक्के पर भारतीय-अमेरिकियों, एशियाई अमेरिकी और हिस्पानिक अमेरिकी लोगों के भी चित्र होंगे। सिक्कों पर अन्य प्रजातियों को भी दर्शाया जाएगा।
 
अमेरिकी मिंट का कहना है कि ये सिक्के प्रति दो वर्ष में एक बार जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही .999 शुद्धता के चांदी के मेडल्स भी जारी किए जाएंगे जिनकी डिजाइन की इसी तरह की होगी। 
 
ये भी पढ़ें
मुलायम का अखिलेश पर बड़ा हमला, बताया मुसलमान विरोधी