मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई साहित्य
Written By WD

शुक्रिया माइकल जैक्सन

- रेखा मैत्र

शुक्रिया माइकल जैक्सन -
GN

माइकल जैक्सन अब नहीं रहे!
जब रहे भी तो कैसे रहे?
पचास वर्ष के सफर में
कितने साल, दिन, पल चैन के थे?
शायद पाँच साल बचपन के...!

इसी से बच्चों का बचपन
महफूज रखने की कोशिश
करते रहे सारी उम्र!
अपने घर, अपने हवाई जहाज
होटल के निजी कमरों तक के बिस्तर
माँ की कोख की सूरत के
बनवा रखे थे उन्होंने!

ताकि कहीं तो चैन
मयस्सर हो उन्हें!
पर, अपने प‍ीछे
छूटते हुए बच्चों के दुख ने

क्या उन्हें चैन से मरने भी दिया
या वो द्वंद्व भी उनकी
आखिरी हिचकी में सिमट गया।