शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई साहित्य
  6. एक प्रश्न
Written By WD

एक प्रश्न

Pravasi Poem | एक प्रश्न
GN

- डॉ. सुरेश राय





अगर मैं ईश्वर हूं
तो मरता क्यों हूं?
अगर मैं ईश्वर नहीं
तो जीता क्यों हूं?

सृष्ट जीव -
स्त्रष्टा का स्वरूप कैसे?
साकार - सगुण
निराकार का रूप कैसे?

GN
अद्वैत - द्वैत
शब्द-जाल अथवा ब्रह्म-जीव-विज्ञान।
समाधि-बोध
गूंगे का गुड़ वा रामकृष्णीय-भावावेश संधान।

सोहम् पर आ‍वृत
सर्वकालिक भ्रम नष्ट कर।
अतीन्द्रय दर्शन से
घनीभूत अंधकार विनष्ट कर।