बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. एनआरआई
  3. आलेख
  4. New visa announcement in UK, Indian scientists will also benefit
Written By
Last Modified: शनिवार, 7 जुलाई 2018 (18:54 IST)

ब्रिटेन में नए वीजा की घोषणा, भारतीय वैज्ञानिकों को भी होगा फायदा

ब्रिटेन में नए वीजा की घोषणा, भारतीय वैज्ञानिकों को भी होगा फायदा - New visa announcement in UK, Indian scientists will also benefit
लंदन। ब्रिटेन ने नए वीजा की पेशकश की, जो भारत सहित अन्य अन्य देशों के वैज्ञानिकों तथा  अनुसंधानकर्ताओं के लिए उपलब्ध होंगे। ब्रिटेन की आव्रजन मंत्री कारोलाइन नोक्स ने एक बयान  में इस नई वीजा पेशकश की जानकारी दी है। इसका उद्देश्य देश के अनुसंधान क्षेत्र की वृद्धि को  बल देना है।

 
 
यह नई वीजा योजना यूकेआरआई विज्ञान, अनुसंधान व विद्वानों के लिए शुक्रवार से शुरू हुई।  इसके तहत यूरोपीय संघ से बाहर के अनुसंधानकर्ता, वैज्ञानिक व अकादमिक 2 साल तक के  लिए ब्रिटेन आ सकते हैं।
 
मंत्री ने कहा कि ब्रिटेन अनुसंधान व नवोन्मेष में विश्व नेता है और इन बदलावों से अंतरराष्ट्रीय  अनुसंधानकर्ताओं के लिए ब्रिटेन में काम करना आसान होगा। इस योजना का कार्यान्वयन यूके  रिसर्च एंड इनोवेशन (यूकेआरआई) करेगी। (भाषा)