बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. लोकसभा चुनाव 2014
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 17 मई 2014 (01:07 IST)

भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक आज

भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक आज -
FILE
नई दिल्ली। भाजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक आज होगी। पार्टी की लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद इसकी शीर्ष निर्णय करने वाली निकाय की यह पहली बैठक होगी।

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेन्द्र मोदी आज अहमदाबाद से यहां पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री बनने के लिए उन्हें संसदीय दल का नेता चुने जाने से पहले बोर्ड की बैठक में उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

मोदी आज सुबह दिल्ली हवाई अड्डा पहुंचेंगे। पार्टी मुख्यालय पहुंचने से पहले रास्ते में उनका कई जगह स्वागत किया जाएगा।

हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत के बाद उन्हें धौला कुंआ पुलिस थाने के बाहर पार्टी नेता सम्मानित करेंगे और फिर कुछ अन्य जगह यह सिलसिला चलेगा। (भाषा)