शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा

सोने में सुधार, चांदी भी उछली

सोने में सुधार, चांदी भी उछली -
FILE
नई दिल्ली। वैश्विक संकेतों के बीच स्टॉकिस्टों की निचले स्तर पर लिवाली के चलते दिल्ली सराफा बाजार में सोने के भाव 23 माह के निचले स्तर तक लुढ़कने के बाद शनिवार को 780 रुपए की तेजी के साथ 26,430 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए।

औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग बढ़ने से चांदी के भाव 1990 रुपए उछलकर 4100 रुपए किलो हो गए। कारोबारियों ने बताया कि स्टॉकिस्टों और फुटकर कारोबारियों की निचले स्तर पर लिवाली के चलते बाजार में तेजी का रुख कायम हो गया।

न्यूयॉर्क में सोने के भाव 2.87 प्रतिशत की तेजी के साथ 1235.30 डॉलर प्रति औंस और चांदी के भाव 6.21 डॉलर प्रति औंस चढ़कर 99.5 डॉलर प्रति औंस हो गए। घरेलू बाजार में सोने के भाव 99.9 और 99.5 शुद्ध के भाव 780 रुपए की तेजी के साथ क्रमश:26,430 रुपए और 26,230 रुपए प्रति दस ग्राम बंद हुए। कल इसमें 1150 रुपए की भारी गिरावट दर्ज की गई थी।

वहीं लिवाली समर्थन के अभाव में गिन्नी के भाव 200 रुपए की गिरावट के साथ 23,600 रुपए प्रति आठ ग्राम बंद हुए। चांदी तैयार के भाव 1990 रुपए की तेजी के साथ 41,000 रुपए और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 550 रुपए चढ़कर 40,250 रुपए किलो पर बंद हुए। चांदी सिक्का के भाव 2000 रुपए की तेजी के साथ 77,000-78,000 रुपए प्रति सैकड़ा बंद हुए। (भाषा)