शारदीय नवरात्रि की नवपत्रिका पूजा कब है? क्या रहेगा शुभ मुहूर्त
नवपत्रिका पूजा दिवस को महा सप्तमी के रूप में भी जाना जाता है। सप्तमी की देवी कालरात्रि हैं। शारदीय नवरात्रि में नवपत्रिका पूजा सप्तमी के दिन होती है। इसी दिन निशा पूजा भी होती है। शारदीय नवरात्रि के महा सप्तमी पर्व को प्रकृति और जगदंबा की असीम ऊर्जा के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। बंगाल, असम और ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं में इसे कलाबाऊ पूजा या नवपत्रिका पूजन के नाम से जाना जाता है। इस बार यह पूजा 17 अक्टूबर 2026 शनिवार को होगी।
शुभ मुहूर्त और तिथियां (वर्ष 2026)
पूजा की तिथि: 17 अक्टूबर 2026, शनिवार
सप्तमी तिथि का आरंभ: 17 अक्टूबर 2026 को प्रातः 05:54 बजे से
सप्तमी तिथि का समापन: 18 अक्टूबर 2026 को प्रातः 08:27 बजे तक
सूर्योदय समय: प्रातः 05:59 बजे
सूर्योदय काल: प्रातः 06:23 बजे
नवपत्रिका: नौ दिव्य वनस्पतियों में विराजमान देवी:
यह अनुष्ठान प्रकृति और शक्ति के अटूट संबंध का प्रतीक है। इसमें नौ विशेष पौधों के पत्तों को एक साथ सूत्रबद्ध करके देवी दुर्गा के नौ रूपों का आवाहन किया जाता है:- केला, कच्वी, हल्दी, अनार, अशोक, मनका, धान, बिल्व और जौ।
पूजन की परंपरा और अनुष्ठानिक विधि:
बिल्व निमंत्रण: सप्तमी से ठीक एक शाम पूर्व बेल के वृक्ष या उसकी पावन शाखा को पूजित कर देवी मां को पधारने का भावपूर्ण निमंत्रण दिया जाता है।
महा स्नान व शृंगार: महा सप्तमी की भोर में साधक स्वयं पवित्र स्नान कर नौ पत्तियों के समूह (नवपत्रिका) को लाल बॉर्डर वाली पारंपरिक श्वेत साड़ी से आच्छादित करते हैं और पवित्र नदियों में स्नान कराते हैं।
प्रतिमा स्थापना: नवपत्रिका को स्नान के पश्चात मां दुर्गा की प्रतिमा के दाहिने ओर पूर्ण आदर के साथ प्रतिष्ठित किया जाता है।
प्राण प्रतिष्ठा एवं दर्पण स्नान: एक विशेष दर्पण में भगवती के प्रतिबिंब को पवित्र जल व द्रव्यों से स्नान कराकर प्राण प्रतिष्ठा की जाती है, जिससे मूर्ति में चेतना का संचार माना जाता है।
षोडशोपचार एवं महाआरती: अंत में रोली, चंदन, धूप, दीप, फल, पुष्प और 16 प्रकार के दिव्य शृंगार अर्पित कर षोडशोपचार विधि से अर्चन किया जाता है। इसके बाद भव्य निशा पूजा, महाआरती और महाप्रसाद का वितरण होता है।

