1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. नवरात्रि
  4. Sandhi Puja of Sharadiya Navratri 2026

इस शारदीय नवरात्रि की संधिपूजा कब होगी 19 या 20 अक्टूबर 20226, क्या रहेगा शुभ मुहूर्त

astmi-sandhi-puja
शारदीय नवरात्रि में महाष्टमी और महानवमी की संधिकाल बेला में की जाने वाली संधि पूजा 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को आयोजित की जाएगी। क्या रहेगा इसका पावन मुहूर्त और पौराणिक महत्व, आइए जानते हैं विस्तसार से।
 

संधि पूजा का पावन स्वरूप और महत्व

दुर्गा पूजा के पूरे उत्सव में महाष्टमी के पावन अवसर पर होने वाली संधि पूजा का स्थान सबसे ऊपर माना गया है। जब अष्टमी तिथि अपने समापन की ओर होती है (अंतिम 24 मिनट) और नवमी तिथि का पदार्पण होने वाला होता है (शुरुआती 24 मिनट), तब इस बीच के 48 मिनट के विशेष अंतराल को 'संधिकाल' की संज्ञा दी गई है। यह संधि पूजा पूरे नवरात्रि उत्सव का चरम बिंदु और सबसे महत्वपूर्ण अनुष्ठान मानी जाती है।
दुर्गा पूजा के पूरे उत्सव में महाष्टमी के पावन अवसर पर होने वाली संधि पूजा का स्थान सबसे ऊपर माना गया है। जब अष्टमी तिथि अपने समापन की ओर होती है (अंतिम 24 मिनट) और नवमी तिथि का पदार्पण होने वाला होता है (शुरुआती 24 मिनट), तब इस बीच के 48 मिनट के विशेष अंतराल को 'संधिकाल' की संज्ञा दी गई है। यह संधि पूजा पूरे नवरात्रि उत्सव का चरम बिंदु और सबसे महत्वपूर्ण अनुष्ठान मानी जाती है।
 
शास्त्रों के अनुसार, इसी संधिकाल के दौरान मां दुर्गा ने असुर राज महिषासुर का वध किया था। यही वह समय है जब देवी मां ने चंड और मुंड नामक असुरों का नाश करने के लिए अपना सबसे तेजस्वी 'चामुंडा' रूप प्रकट किया था। इसीलिए संधि पूजा करने से साधक को अष्टमी और नवमी दोनों तिथियों का एक साथ पुण्य फल प्राप्त होता है और भगवती के दोनों स्वरूपों की कृपा एक साथ मिल जाती है।
 

बलि प्रथा और सात्विक परंपरा

संधिकाल के इस अत्यंत शुभ और शक्तिशाली क्षण में बलि देने का विधान पौराणिक काल से चला आ रहा है। हालांकि, जिन भक्तों को पशुबलि से आपत्ति होती है, वे इस दौरान फल और सब्जियों जैसे केले, ककड़ी या खीरे की प्रतीकात्मक बलि देते हैं। शास्त्रों के अनुसार, विशेष रूप से ब्राह्मण समाज के लिए किसी भी प्रकार की जीव-हिंसा या पशुबलि पूरी तरह वर्जित है, इसलिए वे सदैव सात्विक व प्रतीकात्मक बलि ही चढ़ाते हैं। यहाँ तक कि पश्चिम बंगाल के सुप्रसिद्ध बेलुड़ मठ में भी परंपरा अनुसार संधि पूजा के दौरान केवल केले की ही सात्विक बलि दी जाती है। इस पावन समय में देवी के सम्मुख मिट्टी के 108 प्रज्वलित दीपक जलाने की विशेष प्रथा निभाई जाती है।
 

संधि पूजा का विशेष मुहूर्त (19 अक्टूबर 2026)

अष्टमी और नवमी के मिलन के 48 मिनट का संधि काल इस प्रकार रहेगा:
विशेष संधि पूजा मुहूर्त: 19 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:27 बजे से लेकर प्रातः 11:15 बजे तक (कुल 48 मिनट)।
 

पंचांग के अनुसार तिथि की समयावधि

अष्टमी तिथि का प्रारंभ: 18 अक्टूबर 2026 को सुबह 08:27 बजे से।
अष्टमी तिथि का समापन: 19 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:51 बजे तक।
विशेष नोट: उदयातिथि के अनुसार दुर्गा अष्टमी 19 अक्टूबर 2026 को ही सर्वमान्य रूप से मनाई जाएगी।
 

उदयातिथि का नियम:

हिंदू पंचांग और शास्त्रों के अनुसार सनातन धर्म में त्योहार, व्रत और धार्मिक अनुष्ठान मनाने का एक मुख्य सिद्धांत है। इसके अनुसार, जो तिथि सूर्योदय के समय (उदय काल में) मौजूद होती है, वह तिथि पूरे दिन मानी जाती है, भले ही वह तिथि सूर्योदय के कुछ समय बाद ही समाप्त क्यों न हो जाए। चूंकि अष्टमी तिथि सूर्योदय के समय मौजूद नहीं थी सप्तमी मौजूद थी इसलिए 18 तारीख को सप्तमी ही रहेगी। यदि सूर्योदय के बाद तिथि बदलती है, तो नई तिथि का प्रभाव अगले दिन के सूर्योदय से माना जाएगा।
 

19 अक्टूबर 2026: पूजा के अन्य शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:43 बजे से 12:29 बजे तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:00 बजे से 02:45 बजे तक।
गोधूलि मुहूर्त: सायंकाल 05:48 बजे से 06:13 बजे तक।   
 
19 अक्टूबर 2026: दिन के शुभ चौघड़िया मुहूर्त
अमृत चौघड़िया: प्रातः 06:24 बजे से 07:50 बजे तक।
शुभ चौघड़िया: प्रातः 09:15 बजे से 10:40 बजे तक।
लाभ चौघड़िया: दोपहर 02:57 बजे से 04:22 बजे तक।
अमृत चौघड़िया (द्वितीय): सायंकाल 04:22 बजे से 05:48 बजे तक।
चर चौघड़िया: सायंकाल 05:48 बजे से रात्रि 07:22 बजे तक।
अगला लेख
शारदीय नवरात्रि की नवपत्रिका पूजा कब है? क्या रहेगा शुभ मुहूर्त