शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. चैत्र नवरात्रि
  4. Goddess Mahagauri Aarti
Written By

Mahagauri Mata Ki Aarti : जय महागौरी जगत की माया

Mahagauri Mata Ki Aarti : जय महागौरी जगत की माया - Goddess Mahagauri Aarti
Goddess Mahagauri Aarti
नवरात्रि में दुर्गा पूजा के दौरान अष्टमी के दिन मां दुर्गा के महागौरी रूप का पूजन किया जाता है। सुंदर, अति गौर वर्ण होने के कारण इन्हें महागौरी कहा जाता है। आइए पढ़ें मां महागौरी की आरती- 
 
महागौरी माता की आरती
 
जय महागौरी जगत की माया।
 
जया उमा भवानी जय महामाया।।
 
हरिद्वार कनखल के पासा।
 
महागौरी तेरा वहां निवासा।।
 
चंद्रकली और ममता अंबे।
 
जय शक्ति जय जय मां जगदंबे।।
 
भीमा देवी विमला माता।
 
कौशिकी देवी जग विख्याता।।
 
हिमाचल के घर गौरी रूप तेरा।
 
महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा।।
 
सती ‘सत’ हवन कुंड में था जलाया।
 
उसी धुएं ने रूप काली बनाया।।
 
बना धर्म सिंह जो सवारी में आया।
 
तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया।।
 
तभी मां ने महागौरी नाम पाया।
 
शरण आनेवाले का संकट मिटाया।।
 
शनिवार को तेरी पूजा जो करता।
 
मां बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता।।
 
भक्त बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो।
 
महागौरी मां तेरी हरदम ही जय हो।।

ये भी पढ़ें
नवरात्रि 2020: यश और समृद्धि चाहिए तो दुर्गाष्टमी के दिन जपें महागौरी के ये मंत्र, पढ़ें पूजन विधि