शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By वार्ता

सीमा पर पाक सेना की गतिविधियाँ बढ़ीं

सीमा पर पाक सेना की गतिविधियाँ बढ़ीं -
पाकिस्तान ने राजस्थान के बाडमेर क्षेत्र से सटे अपने इलाके में सैन्य गतिविधियाँ बढ़ा दी हैं, जिससे इस क्षेत्र में स्थित भारतीय ग्रामों को खाली कराने की संभावना बढ़ गई है।

सूत्रों ने बताया कि ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है, हालाँकि अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

सूत्रों ने बताया कि बाडमेर क्षेत्र के समीप पाकिस्तानी इलाके में सीमा पर काफी चहलकदमी की खबर है और पाकिस्तान रेंजर्स ने पाकिस्तानी सेना की जगह ले ली है।

उन्होंने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में बसे ग्रामीणों को दूसरे स्थान पर जाने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।