शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: उवारसाद , शुक्रवार, 5 अप्रैल 2013 (18:25 IST)

सबको सुंदर पृथ्वी का ख्याल रखना चाहिए-सुनीता विलियम्स

सबको सुंदर पृथ्वी का ख्याल रखना चाहिए-सुनीता विलियम्स -
FILE
उवारसाद। अपने ग्रह का ख्याल करने का अनुरोध करते हुए भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें अंतरिक्ष यान में जाकर यह महसूस हुआ कि पृथ्वी कितनी सुंदर है।

सुनीता ने अहमदाबाद से 30 किलोमीटर दूर यहां ‘यूनाइटेड वर्ल्ड स्कूल ऑफ बिजनेस’ के छात्रों से मुलाकात करने के बाद कहा कि हम बहुत सुंदर ग्रह पर रहते हैं। हमें अपने सुंदर ग्रह का ख्याल रखना चाहिए। बहुत सारा कूड़ा-करकट, युद्ध सामग्री और कचरा पैदा होता है। जब मैं अंतरिक्ष यान में थी तब मैंने महसूस किया कि हम कितने सुंदर ग्रह पर रहते हैं।

सुनीता से जब पूछा गया कि उन्होंने अपने अंतरिक्ष अभियान में सबसे महत्वपूर्ण क्या चीज सीखी, उन्होंने कहा कि उन्हें यह पता चला कि दुनियाभर के लोग समान हैं। सुनीता का परिवार गुजरात के मेहसाणा जिले के झूलासन गांव का रहने वाला है।

उन्होंने कहा कि हर कोई अन्य के लिए अच्छा बनना चाहता है, अन्य से सीखना चाहता है। मैंने अंतरिक्ष अभियान के साथियों से भी यही सीखा। उन्होंने माता-पिता द्वारा उनके लिए किए गए त्याग को सबसे बड़ी प्रेरणा बताया। (भाषा)