गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By WD

व्यापम घोटाले में आरएसएस के नेता!

व्यापम घोटाले में आरएसएस के नेता! -
FILE
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार के गले की फांस बने व्यापम घोटाले के आंच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तक पहुंच गई है। अब इस घोटाले में संघ कनेतफंसते हुए नजर आ रहहैं।

व्‍यापमं घोटाले में संघ के बड़े नेताओं का भी नाम सामने आ रहा है। संघ के पूर्व प्रमुख के एस सुदर्शन के अलावे संघ के बड़े नेता सुरेश सोनी का नाम भी इस घोटाले में उछल रहा है।

गिरफ्तार आरोपी ओपी शुक्‍ला और पंकज त्रिवेदी ने बयान दिया है कि सुदर्शन के कहने पर ही मिहिर कुमार नाम के व्यक्ति को परीक्षा में पास किया गया था। इस मामले में प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा पुलिस के गिरफ्त में है।

कांग्रेस ने भी मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके परिवार के इस मामले में शामिल होने के आरोप लगाए थे। कांग्रेस गिरफ्तार पूर्व मंत्री लक्ष्‍मीकांत शर्मा के नार्को टेस्‍ट कराने की भी मांग कर रही है। घोटाले में नाम आने से नाराज शिवराजसिंह ने कांग्रेस के खिलाफ मानहानि का दावा ठोका है।