शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: भुवनेश्वर , बुधवार, 1 जून 2011 (23:17 IST)

मैं उड़ीसा का दुश्मन नहीं-रमेश

मैं उड़ीसा का दुश्मन नहीं-रमेश -
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने बुधवार को कहा कि वे उड़ीसा के दुश्मन नहीं हैं। उन्होंने खेद जताया कि मीडिया उनके मंत्रालय के सकारात्मक पक्ष को नहीं देखता।

रमेश ने यहां ‘रीजनल म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री’ में पूर्वोत्तरी जैव विविधता विषयक दीर्घा का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की मौजूदगी में कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मीडिया के मेरे मित्र मेरे मंत्रालय द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने की खबरों को दिखाते हैं। वे सकारात्मक पक्ष नहीं देखते। मैं राज्य के खिलाफ नहीं हूं।

उन्होंने कहा कि आज जब मैं यहां पहुंचा तो हवाई अड्डे पर मीडिया के कई मित्र मौजूद थे। उन्होंने मुझसे पॉस्को के बारे में सवाल पूछा। उड़ीसा में सब कुछ पॉस्को ही नहीं है। राज्य में पॉस्को के अलावा और भी चीजें हैं। रमेश ने कहा कि हालांकि, मैं यहां की भाषा नहीं जानता, लेकिन मैं यहां की असाधारण परंपरा और संस्कृति के प्रति काफी संवेदनशील हूं। (भाषा)