गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
Written By WD

महंगाई पर बहस चल रही थी, सो रहे थे राहुल गांधी...

महंगाई पर बहस चल रही थी, सो रहे थे राहुल गांधी... -
नई दिल्ली। एक ओर महंगाई से जनता परेशान है तो दूसरी तरफ नेताओं की नींद उड़ने का नाम ही नहीं ले रही है। भाजपा ने आरोप लगाया कि महंगाई पर बहस के दौरान संसद में राहुल गांधी सदन में सो रहे थे हालांकि कांग्रेस ने इसका खंडन किया है।
TWITTER

भाजपा और कांग्रेस के बीच बुधवार को इस बात पर बहस हो गई कि लोकसभा में महंगाई पर बहस के दौरान कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी सो रहे थे या नहीं। सदन की तस्वीरों में ऐसा लगता दिख रहा है कि राहुल गांधी या तो ध्यान से सुन रहे हैं या फिर सो रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने ट्वीट कर कहा कि जैसे कांग्रेस पिछले 10 सालों से सो रही थी वैसे ही पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी सदन में महंगाई पर बहस के दौरान सो रहे थे।

कांग्रेस पार्टी ने इस पर तुरंत सफाई देते हुए कहा कि यह गलत तथ्य है। लोकसभा के टीवी के प्रसारण में दोपहर 12.33 मिनट पर राहुल गांधी एक तरफ झुकते हुए दिखाई दे रहे हैं। राहुल गांधी की आंखें करीब 30 सेकेंड तक बंद रहीं। उसके बाद उन्होंने सांसद के बयान पर मेज थपथपाई।

जैसे ही राहुल गांधी की तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई वैसे ही कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि सदन में कई सांसद बहस के दौरान अपनी आंखें बंद करते हैं। कई बार तो ध्यानमग्न होकर बहस को सुनते हैं। इस मामले में यही है।