शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By WD

बीजेपी में नरेंद्र मोदी का पॉवर बढ़ेगा

राजनाथ की नई टीम में नरेंद्र मोदी

बीजेपी में नरेंद्र मोदी का पॉवर बढ़ेगा -
FILE
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी कराष्ट्रीअध्यक्ष राजनाथ सिंह की नई टीम गठित होनवालहैमानरहि बार नरेंद्र मोदी का कद बढ़ सकता है। मोदी के अलावा उमा भारती और स्मृति ईरानी को भी नई भूमिका सौंपी जा सकती है।

2014 लोकसभचुनामद्देनजसंभा‍वना व्यक्ति की जा रही है कि स्मृति ईरानी को भाजपा का प्रवक्ता और उमा भारती व नरेंद्र मोदी को संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाया जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार राजनाथ सिंह आज शाम या कल अपनी नई टीम का एलान करेंगे। ‍अमित शाह, वरुण गांधी या उमा भारती को महासचिव बनाया जा सकता है जबकि नरेंद्र मोदी को बीजेपी की संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाया जा सकता हैं।

यदि मोदी संसदीय बोर्ड में शामिल हुए तो उनकी शक्तियां बढ़ जाएगी। वभारतीजनतपार्टमेफिसीधतौमामलोमेदखसकेंगे

संसदीय बोर्ड भाजपा की सर्वोच्च समिति होती है और इसके सभी सदस्य चुनाव प्रबंधन समिति के भी सदस्य होते हैं। चुनाव, उम्मीदवारी से जुड़े फैसले हो या किसी नए नेता की पार्टी में एंट्री सभी फैसले बोर्ड द्वारा ही तय किए जाते हैं। ऐसे में संसदीय बोर्ड में मोदी की एंट्री को राष्ट्रीय स्तर की राजनीति की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

पुराने महासचिवों में से चार को नई टीम में जगह मिल रही है। संगठन महामंत्री रामलाल, अनंत कुमार, थावरचंद गहलोत और जेपी नड्डा बरकरार रहेंगे। बाकी छह नए महासचिवों में नरेंद्र मोदी के नजदीकी अमित शाह और वरुण गांधी का नाम तय माना जा रहा है।

महासचिव के लिए उमा भारती का दावा सबसे ज्यादा मजबूत है। स्मृति ईरानी दोबारा महिला मोर्चा की अध्यक्ष बन सकती हैं, लेकिन इस पद के लिए आरती मेहरा का नाम भी चल रहा है। दौड़ में दुर्ग की सांसद सरोज पाण्डेय भी शामिल हैं। (एजेंसी)