शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
  6. प्रधानमंत्री के संबोधन की मुख्य बातें
Written By भाषा

प्रधानमंत्री के संबोधन की मुख्य बातें

Independence Day, Prime Minister Manmohan Singh | प्रधानमंत्री के संबोधन की मुख्य बातें
ेश के 63वें स्वतंत्रता दिवस पर ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह के राष्ट्र को संबोधन की मुख्य बातें इस प्रकार हैं-
1. सूखे की स्थिति गंभीर लेकिन देश में पर्याप्त अन्न भंडार, कोई भूखा नहीं रहेगा।
2. जमाखोरों और कालाबाजारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई।
3. स्वाइन फ्लू से घबराने की जरूरत नहीं। दैनिक जीवन को बाधित न होने दें।
4. चार प्रतिशत कृषि वृद्धि दर हासिल करने के लिए देश को एक और हरित क्रान्ति की जरूरत। पाँच वर्ष में यह लक्ष्य होगा हासिल।
5. देश की विकास दर को नौ प्रतिशत तक ले जाना सबसे बड़ी चुनौती।

6. खाद्य सुरक्षा कानून के तहत हर बीपीएल परिवार को रियायती दर पर हर महीने अनाज।
7. गरीब छात्रों को कम दरों पर शिक्षा ऋण।
8. प्रत्येक दिन 20 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण।
9. नरेगा में सुधार, पारदर्शिता और जवाबदेही लाई जाएगी।
10. देश को झुग्गी-झोपड़ी मुक्त बनाने के लिए नई राजीव आवास योजना।

11. 14 नवंबर को जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय सूर्य ऊर्जा मिशन की शुरुआत।
12. आतंकवादी गतिविधियों को जड़ से खत्म करना और इसके लिए सुरक्षाबलों और खुफिया एजेंसियों को निरंतर उन्नत बनाना।
13. सांप्रदायिक हिंसा रोकने संबंधी विधेयक को संसद में जल्द पारित कराया जाएगा।
14. मादा भ्रूण हत्या समाज के लिए शर्मनाक। इसे जितनी जल्दी संभव होगा, समाप्त किया जाएगा।
15. सरकार महिला आरक्षण विधेयक को जल्द पारित करने के लिए प्रतिबद्ध।

16. ग्रामीण और शहरी स्थानीय निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने के विधेयक पर विचार।
17. अगले तीन साल में महिला निरक्षरता को 50 प्रतिशत कम करने के लिए राष्ट्रीय महिला साक्षरता मिशन की शुरुआत।
18. नागरिकों को अनूठा पहचान-पत्र अगले एक डेढ़ वर्ष से मिलना शुरू।
19. अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों को विकास प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाया जाएगा।
20. अल्पसंख्यकों के विकास को और गति दी जाएगी।

21. सूचना के अधिकार को और प्रभावकारी तथा पारदर्शी बनाने के लिए उसमें सुधार किया जाएगा।
22. रेलवे के समर्पित माल ढुलाई कॉरिडोर का काम शुरू।
23. उग्रवादी गतिविधियों से निपटने के प्रयास और तेज होंगे।
24. क्षेत्रीय असंतुलन समाप्त करने के लिए पिछड़े इलाकों पर विशेष ध्यान।