शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, सुभाष चन्द्र बोस की हत्या
Written By
Last Modified: मंगलवार, 14 अप्रैल 2015 (14:12 IST)

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की हत्या हुई थी..!

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की हत्या हुई थी..! - नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, सुभाष चन्द्र बोस की हत्या
एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का सनसनीखेज खुलासा
 
जंग-ए-आजादी के महानायक रहे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के निजी गनर वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी जगराम ने खुलासा किया है कि नेताजी की विमान दुर्घटना में मौत नहीं हुई थी, उनकी हत्या कराई गई होगी।
 
उनका कहना है कि यदि विमान हादसे में उनकी मौत होती तो कर्नल हबीबुर्रहमान जिंदा कैसे बचते। वह दिन रात साये की तरह नेताजी के साथ रहते थे। जगराम की मानें तो नेताजी की मौत के बाद वो हबीबुर्रहमान से मिले थे तो उन्होंने बताया की नेताजी की जहाज दुर्घटना में मौत हो गई और ये उनकी घड़ी का पट्टा है। आजादी के बाद कर्नल हबीबुर्रहमान पाकिस्तान चले गए थे।
 
जगराम का आरोप है कि भला विमान क्रैश होने के बाद सिर्फ अकेला हबीबुर्रहमान कैसे बचा। जगराम को सौ फीसदी आशंका है कि नेताजी को रूस में फांसी दी गई थी। ऐसा पंडित जवाहर लाल नेहरू के कहने पर रूस के तानाशाह स्टालिन ने किया होगा।
 
93 वर्षीय जगराम ने यह भी बताया कि हिरोशिमा एवं नागासाकी पर बमबारी के चार साल बाद चार नेताओं को युद्ध अपराधी घोषित कर दिया गया था। (hindi.news18.com)