बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली (भाषा) , शुक्रवार, 6 मार्च 2009 (22:13 IST)

खुद को कमजोर मानती हैं लड़कियाँ!

खुद को कमजोर मानती हैं लड़कियाँ! -
छात्र-छात्राओं के बीच कराए गए एक सर्वेक्षण में हिस्सा लेने वाली 94 फीसदी छात्राओं का मानना है कि ईश्वर ने लड़कियों को कमजोर बनाया है जबकि केवल 84 फीसदी छात्र ही ऐसा मानते हैं।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भारतीय जनसंचार संस्थान के हिंदी पत्रकारिता विभाग की छात्राओं ने एक सर्वेक्षण किया है। इसमें संस्थान के चार विभागों के लगभग 50 फीसदी विद्यार्थियों ने भाग लिया।

संस्थान द्वारा यहाँ जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि सर्वेक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं से 11 सवाल पूछे गए, जो दैनिक जीवन में पुरुष प्रधान मानसिकता वाले समाज से संबंधित थे।

सर्वेक्षण के मुताबिक औरत को मर्द से कमतर बनाने संबंधी सवाल पर 94.11 फीसदी लड़कियों ने हाँ में जवाब दिया, जबकि 86.1 प्रतिशत लड़कों का जवाब हाँ था। लड़की को संपत्ति में हिस्सा देने संबंधी के प्रश्न के उत्तर में 88.23 प्रतिशत लड़कियों का उत्तर हाँ में था, जबकि 85.29 फीसदी लड़कों का जवाब हाँ रहा।