गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 2 अप्रैल 2010 (23:35 IST)

ईसाई समुदाय ने श्रद्धा के साथ मनाया गुडफ्राइडे

ईसाई समुदाय ने श्रद्धा के साथ मनाया गुडफ्राइडे -
पूरे देश के गिरिजाघरों में शुक्रवार को विशेष प्राथनासभाएँ आयोजित कर गुडफ्राइडे बहुत श्रद्धा के साथ मनाया गया।

करीब दो हजार साल पहले प्रभु ईसा मसीह के बलिदान को याद करते हुए कैथोलिक चर्च के सदस्यों ने विशेष जुलूस का आयोजन किया और श्रद्धालुओं ने हाथों में लकड़ी से बने क्रास को लेकर प्रभु ईसा मसीह को याद किया।

उल्लेखनीय है कि देश में सबसे अधिक ईसाई धर्मावलंबी मिजोरम में हैं। यहाँ के सबसे बड़े प्रेस्बिटेरियन चर्च में विशेष प्रार्थना आयोजित की गई।

वहीं ऐजल में भी ईसा मसीह के मानवता के लिए प्राणों की आहूति देने को श्रद्धा के साथ याद किया गया।

इस अवसर पर ईसाई धर्म के लोगों ने व्रत किया। उल्लेखनीय है कि प्रार्थनाएं रविवार को ईस्टर पर्व तक जारी रहेंगी। राजधानी दिल्ली के गिरिजाघरों में भी गुडफ्राइडे बड़ी ही श्रद्धा के साथ मनाया गया।

दक्षिण भारत में भी ईसाई धर्म के लोगों ने बड़ी संख्या में गिरिजाघरों में उपस्थित होकर प्रभु ईसा के बलिदान को याद किया। (भाषा)