मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: मुजफ्फरपुर , रविवार, 21 अप्रैल 2013 (19:50 IST)

आरोपी की सास बोली, रेप किया तो दो फांसी...

आरोपी की सास बोली, रेप किया तो दो फांसी... -
FILE
मुजफ्फरपुर। दिल्ली के गांधीनगर थाना क्षेत्र में छह दिनों पूर्व एक पांच वर्ष की बच्ची के साथ बलात्कार की घटना के आरोपी मनोज कुमार की सास ने कहा कि उसके दोषी होने पर उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

मुजफ्फरपुर के चिकनौटा गांव स्थित मनोज के ससुराल में मनोज की सास ने कहा कि उसके दोषी होने पर फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

मनोज के साथ एक मंदिर में हाल ही में प्रेम विवाह करने वाली महिला का कहना है कि यदि उसके पति ने यह अपराध किया है तो उसे कडी से कडी सजा मिलनी चाहिए।

मनोज के पिता के बारे में जानकारी मिली कि उन्होंने कल से अपनी दुकान नहीं खोली है, जिनकी मुजफ्फरपुर में पान की दुकान है। (भाषा)