बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By वार्ता
Last Modified: अमेठी , बुधवार, 22 जनवरी 2014 (19:06 IST)

अमेठी में 'राजनीतिक पिकनिक' मनाते हैं राहुल : कुमार विश्वास

अमेठी में ''राजनीतिक पिकनिक'' मनाते हैं राहुल : कुमार विश्वास -
FILE
अमेठी। आम आदमी पार्टी (आप) नेता और अमेठी से संभावित प्रत्याशी कुमार विश्वास ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में 'राजनीतिक पिकनिक' मनाने आते हैं।

विश्वास ने बुधवार को अमेठी संसदीय क्षेत्र के गौरीगंज में 'आप' कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि गांधी यहां राजनीतिक पिकनिक मनाने आते हैं। उन्होंने कहा कि कवि सम्मेलन में पढ़े गए काव्य पाठों के आधार पर यदि उन पर मुकदमे दर्ज हो सकते हैं तो कांग्रेस सांसद और फिल्मी कलाकार राजबब्बर पर इंसाफ का तराजू फिल्म के आधार पर क्यों नहीं मुकदमे दर्ज हो सकते।

उन्होंने कहा कि अमेठी के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए कोई कोशिश नहीं की गई।यहां की बदहाली के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष जिम्मेदार है। सड़कें खराब हैं और बेरोजगारी की समस्या चरम पर है। विकास हुआ ही नहीं है। (वार्ता)