गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
  6. अभिनेता रवि बासवानी का निधन
Written By भाषा
Last Modified: मुंबई , मंगलवार, 27 जुलाई 2010 (22:27 IST)

अभिनेता रवि बासवानी का निधन

Ravi Vaswani Passes away | अभिनेता रवि बासवानी का निधन
FILE
भारतीय सिनेमा के इतिहास की एक बेहद चर्चित और महत्वपूर्ण फिल्म 'जाने भी दो यारो' के अभिनेता रवि बासवानी का मंगलवार को हृदयाघात से निधन हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार उनका निधन नैनीताल से दिल्ली ले जाते समय हुआ। बासवानी 64 वर्ष के थे। उन्होंने अपना करियर फिल्म 'चश्मे बद्दूर' से 1981 में किया था।

'जाने भी दो यारो' के लिए उन्हें 1984 में फिल्मफेयर का श्रेष्ठ हास्य अभिनेता का पुरस्कार मिला था। उनकी अन्य चर्चित फिल्मों में 'अब आएगा मजा', 'कभी हाँ कभी ना' और 'यूँ होता तो क्या होता' आदि थीं।

बासवानी निर्देशक के रूप में अपनी पहली फिल्म पर काम कर रहे थे और उसकी पटकथा लिख चुके थे। रंगमंच से फिल्मों में आए बासवानी टीवी पर भी अभिनेता और निर्देशक के रूप में काफी सक्रिय रहे और कई धारावाहिक किए। (वार्ता)