शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Womens Day: PM Modi to interact with 'Nari Shakti' awardees, hand over his Twitter account to women
Written By
Last Modified: रविवार, 8 मार्च 2020 (07:15 IST)

महिलाएं संभालेंगी PM मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट, होंगी नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित

महिलाएं संभालेंगी PM मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट, होंगी नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित - Womens Day: PM Modi to interact with 'Nari Shakti' awardees, hand over his Twitter account to women
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 'नारी शक्ति' पुरस्कार से सम्मानित महिलाओं के साथ बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट भी महिलाएं संभालेंगी। 
 
आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में नारी शक्ति पुरस्कार हासिल करने वालों से मोदी अपने सरकारी आवास पर संवाद करेंगे।
 
सरकार हर वर्ष विशेष रूप से वंचित और कमजोर तबके की महिलाओं के सशक्तीकरण के क्षेत्र में सराहनीय काम करने वाले लोगों, समूहों, संस्थानों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करती है।
 
पीएम मोदी ने ट्वीट किया था कि इस महिला दिवस (8 मार्च) को, मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट को उन महिलाओं को सौंप दूंगा, जिनके जीवन और कार्य हमें प्रेरित करते हैं। इससे उन्हें लाखों लोगों में प्रेरणा प्रज्वलित करने में सहायता मिलेगी।
ये भी पढ़ें
लखनऊ हिंसा के आरोपियों के पोस्टर लगाने पर योगी सरकार से नाराज इलाहाबाद HC, भेजा नोटिस