1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Wings of two aircraft collided at Delhi Airport
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 (19:58 IST)

दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, आपस में टकराए 2 विमानों के पंख, मची अफरातफरी

Wings of two aircraft collided at Delhi Airport
Wings of two planes collided : दिल्ली हवाई अड्डे पर गुरुवार दोपहर को टैक्सीवे पर अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमानों के पंखों के टकराने से दोनों विमानों को हुए नुकसान के कारण उन्हें उड़ान से रोक दिया गया है। यह घटना अपराह्न करीब 2.15 बजे हवाई अड्डे के टर्मिनल एक पर हुई जब अकासा एयर का विमान उड़ान भरने के लिए निकलने वाला था और स्पाइसजेट का विमान पार्किंग स्टैंड की तरफ जा रहा था। उसी वक्त उसके पंख पास में कड़े अकासा विमान के पंख से टकरा गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर उस वक्त अफरातफरी जैसा माहौल बन गया।
 
दिल्ली हवाई अड्डे पर गुरुवार दोपहर को टैक्सीवे पर अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमानों के पंखों के टकराने से दोनों विमानों को हुए नुकसान के कारण उन्हें उड़ान से रोक दिया गया है। यह घटना अपराह्न करीब 2.15 बजे हवाई अड्डे के टर्मिनल एक पर हुई जब अकासा एयर का विमान उड़ान भरने के लिए निकलने वाला था और स्पाइसजेट का विमान पार्किंग स्टैंड की तरफ जा रहा था।
उसी वक्त उसके पंख पास में कड़े अकासा विमान के पंख से टकरा गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर उस वक्त अफरातफरी जैसा माहौल बन गया। मामूली टक्कर के बाद स्पाइस जेट के विमान का दांया विंगलेट टूट गया, वहीं अकासा विमान के बाएं हिस्से का एक पार्ट भी प्रभावित हुआ। अकासा एयरलाइन की ओर से भी इस घटना पर बयान जारी किया गया है। एयरलाइन के मुताबिक, सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित रूप से विमान से उतार लिया गया है।
घटना के तुरंत बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए गए और दोनों विमानों की जांच शुरू कर दी गई। प्रभावित विमानों को फिलहाल सेवा से हटा दिया गया है ताकि विस्तृत तकनीकी जांच की जा सके। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर इसे ग्राउंड मूवमेंट के दौरान समन्वय में कमी से जुड़ा मामला माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। 
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
नासिक TCS केस, WhatsApp ग्रुप से होती थी प्लानिंग, देवी-देवताओं पर टिप्पणी, SIT खोलेगी बड़े राज