शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Who is the Indian author Gitanjali Shree who won the Booker Prize for 'Tomb of Sand'?
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 27 मई 2022 (12:59 IST)

कौन हैं 'Tomb of Sand' के लिए बुकर प्राइज जीतने वाली भारतीय लेखिका गीतांजलि श्री?

geetanjli shree
हिन्दी लेखिका गीतांजलि श्री को अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह इतिहास में पहली बार है, जब किसी हिन्दी लेखक को यह सम्मान दिया गया है। उनके उपन्यास 'टॉम्‍ब ऑफ़ सैंड' के लिए पुरस्कार दिया गया है। हिन्‍दी में यह उपन्‍यास ‘रेत समाधि’ के नाम से प्रकाशित हुआ है। यह हिन्दी भाषा का पहला नॉवेल है जिस यह सम्मान दिया गया है।

हिंदी साहित्‍य में इस खबर के बाद खुशी की लहर है। साहित्‍यकार और लेखक इस सम्‍मान को हिंदी जगत के लिए गौरव की बात मान रहे हैं। आइए जानते हैं कौन हैं बुकर विजेता लेखिका गीतांजलि श्री

गीतांजली श्री के बारे में
64 वर्षीय गीतांजलि श्री उत्तरप्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली हैं। वे बीते कई दशकों से लेखन का काम कर रही हैं। उनका पहला उपन्यास 'माई' और फिर 'हमारा शहर उस बरस' 1990 में पब्लिश हुए थे। उन्होंने 'तिरोहित' और 'खाली जगह' जैसे उपन्यास भी लिखे। उन्होंने कई कहानियां भी लिखीं हैं। उनकी किताबों का अनुवाद कई भाषाओं में हो चुका है। गीतांजलि श्री के उपन्यास 'माई' का अंग्रेजी अनुवाद 'क्रॉसवर्ड अवॉर्ड' के लिए भी नॉमिनेट किया गया था।

नॉवेल 'टूंब ऑफ़ सैंड' ब्रिटेन में प्रकाशित होने वाली उनकी पहली किताबों में से एक है। यह राजकमल प्रकाशन से प्रकाशित हुआ है। जिसे गुरुवार को लंदन में आयोजित समारोह में अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
ये भी पढ़ें
भाजपा नेता का दावा, 36,000 मंदिरों को ध्वस्त कर बनाई गई थी मस्जिदें, फिर वापस लेंगे