1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Who is opposition vice presidential candidate Sudarshan Reddy

कौन हैं विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्‍डी, NDA के राधाकृष्णन से लेंगे टक्कर

Justice Sudarshan Reddy Opposition Vice Presidential Candidate
Who is B Sudarshan Reddy: राजग (NDA) के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) के मुकाबले विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्‍डी को उम्मीदार बनाया है। रेड्‍डी के नाम का ऐलान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने किया। खरगे ने बताया कि सुदर्शन रेड्‍डी भारत के सबसे प्रतिष्ठित और प्रगतिशील न्यायविदों में से एक हैं। उपराष्ट्रपति का चुनाव 9 सितंबर, 2025 को होगा। वोटों की गिनती भी उसी दिन की जाएगी।
 
न्यायिक क्षेत्र में लंबा अनुभव : उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्‍डी को न्यायिक क्षेत्र में करीब 30 साल काम का अनुभव है। हालांकि राजनीति से उनका कोई लेना-देना नहीं है। जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी का जन्म आंध्र प्रदेश (वर्तमान तेलंगाना) के रंगा रेड्डी जिले में अकुला मायलारम गांव में 8 जुलाई 1946 को हुआ था। 1971 में उन्होंने हैदराबाद में आंध्र प्रदेश बार काउंसिल के साथ एक वकील के रूप में अपना पंजीकरण कराया। 1995 में उन्हें आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। ALSO READ: किस समुदाय से आते हैं सीपी राधाकृष्णन? उपराष्ट्रपति पद के लिए PM मोदी ने मांगा विपक्षी दलों से सहयोग
 
गोवा के पहले लोकायुक्त : रेड्‍डी 2005 में गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने। 2007 में उन्हें भारत के सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। रेड्‍डी 8 जुलाई 2011 को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पद से सेवानिवृत्त हुए। 2013 में वे गोवा के पहले लोकायुक्त बने। हालांकि उन्होंने उसी साल अक्टूबर में निजी कारणों से इस पद से इस्तीफा दे दिया। वे सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के लिए भी काम करते रहे हैं।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
छह महीने से नहीं दिया वेतन, ड्राइवर ने खाया जहर, मौत के बाद बूढ़ी मां और बीमार भाई बेसहारा, परिवार टूटा