बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather updates
Written By
Last Modified: बुधवार, 3 अक्टूबर 2018 (10:37 IST)

मौसम अपडेट : देश के कई हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी शुरू

मौसम अपडेट : देश के कई हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी शुरू - Weather updates
पुणे। पूर्वी उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों तथा मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तर अरब सागर के अधिकांश हिस्सों, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों से अगले 48 घंटे में दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी शुरू हो गई है।


असम, मेघालय, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में आंधी और तूफान के साथ बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा तमिलनाडु और केरल के अलग-अलग हिस्सों में भी बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके और सिक्किम में मानसून सक्रिय रहा। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश और आंतरिक कर्नाटक में मानसून कमजोर पड़ गया है।

असम, मेघालय, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में तथा नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और रायलसीमा के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, सौराष्ट्र, कच्छ और मराठवाड़ा में मौसम आमतौर पर शुष्क रहा।

पश्चिम राजस्थान में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रहा। इसके अलावा उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में तापमान सामान्य से ऊपर रहा। पश्चिम राजस्थान के बाड़मेर में सबसे अधिक तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रात का तापमान पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में सामान्य से काफी नीचे रहा और हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रहा। पंजाब और पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा। पूर्व मध्य प्रदेश के मंडला में न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें
छात्रों ने जिम्मी मगिलिगन सेंटर पर नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट सीखा