1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. weather-update-6-june-monsoon-hits-goa-heavy-rain-alert-in-17-states-delhi-up-bihar

Weather Update 6 June: केरल के बाद गोवा पहुंचा मानसून, 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

rain alert in 17 states
Weather Update 6 June : केरल में 3 दिन लेट पहुंचे मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। कर्नाटक के तटीय इलाकों को पार करते हुए इसने गोवा में दस्तक दी। मौसम विभाग ने यूपी, बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी है है। इन राज्यों में भारी बारिश, वज्रपात और 50 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की आशंका है।
 
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून आज, 5 जून 2026 को कर्नाटक, तमिलनाडु तथा गोवा के कुछ और भागों में आगे बढ़ गया है। अगले 7 दिनों के दौरान केरल एवं कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (7-20 सेमी) तथा तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की बहुत संभावना है। केरल में 6 एवं 7 जून को अलग-अलग स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा होने की भी संभावना है। इसके अलावा, पूर्वोत्तर भारत में भी अगले 7 दिनों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है।
 

इन राज्यों में अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल, असम और त्रिपुरा में भी इसी तरह की चेतावनी दी गई है।
 

गोवा में समय पर पहुंचा मानसून

गोवा में मानसून ने 5 जून को दस्तक दी। अब इसके जल्द ही देश के अन्य हिस्सों में पहुंचने की संभावना है। आमतौर पर गोवा में मानसून 5 जून को पहुंचता है। लेकिन केरल में मानसून देर से पहुंचने की वजह से माना जा रहा था कि यह गोवा में लेट पहुंचेगा।
 

केरल के 5 जिलों में रेड अलर्ट

केरल में कई स्थानों पर शुक्रवार को भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए और शाखाएं टूटकर गिर गईं। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। वायनाड और कासरगोड जिलों में आज सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है। रविवार को मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड जिलों के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया गया है।
 
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
LIVE: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, अभिजीत दीपके को मिला कई युवाओं का समर्थन