गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Prediction in india
Written By
Last Modified: गुरुवार, 23 अप्रैल 2020 (19:10 IST)

Weather Prediction : कहीं आंधी-तूफान, कहीं बारिश और ओलों की होगी मार...

Weather Prediction : कहीं आंधी-तूफान, कहीं बारिश और ओलों की होगी मार... - Weather Prediction in india
पुणे। असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 के दौरान 60 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति से तूफान के साथ बारिश और ओले गिराने के आसार हैं।
 
हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे तक की गति से आंधी के साथ ही बारिश और ओले गिर सकते हैं। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे तक की गति से हवा के साथ बारिश होने का अनुमान है। 
 
उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी ,कराईकल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की गति के साथ हवा चलने और हल्की बारिश होने के आसार  हैं।
 
पंजाब, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, तटीय आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ बारिश हो सकती है। केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है।
 
राजस्थान में  कहीं-कहीं 30-40 किमी प्रति घंटे के तेज गति तक धूल भरी आंधी चल सकती है या गरज के साथ बारिश हो सकती है।
  
दिन का तापमान सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में सामान्य से काफी ऊपर रहा। कोंकण, गोवा, रायलसीमा, कर्नाटक, केरल के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य से अत्यधिक नीचे दर्ज किया गया।
 
झारखंड, असम, मेघालय, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्व मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से में तथा ओडिशा, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा।
  
अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पश्चिम मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्व मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रहा। कांडला (सौराष्ट्र और कच्छ) में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
 
अरुणाचल प्रदेश के अधिकांश स्थानों में, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय हिस्से, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में कई स्थानों पर तथा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप पर कुछ स्थानों के साथ ही जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर पर बुधवार को 8.30 बजे से गुरुवार को 08.30 बजे के बीच गरज के साथ वर्षा हुई।
 
वहीं, छत्तीसगढ़, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय, त्रिपुरा, रायलसीमा, केरल में बुधवार को 08.30 बजे से गुरुवार को 8.30 बजे के बीच आंधी तूफान का असर रहा। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
Lockdown का असर, 30 दिनों में Corona संक्रमण की दर रही स्थिर