1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather patterns are changing rapidly across country, warnings of storms and rain have been issued for several states

Weather Update : देश में कहां तक पहुंचा मानसून, यहां आंधी-बारिश की चेतावनी, क्‍या गर्मी से मिलेगी राहत?

Weather patterns are changing rapidly across country, warnings of storms and rain have been issued for several states
Weather Update News : देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। एक ओर उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में लू और भीषण गर्मी का असर बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आगामी दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम के सक्रिय रहने का पूर्वानुमान जताया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। अगले 4 से 5 दिनों के दौरान मानसून मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों में पहुंच सकता है। कुल मिलाकर कहीं बारिश राहत देगी तो कहीं लू, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और ओलावृष्टि परेशानी बढ़ा सकती है।

देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। एक ओर उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में लू और भीषण गर्मी का असर बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आगामी दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम के सक्रिय रहने का पूर्वानुमान जताया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। अगले 4 से 5 दिनों के दौरान मानसून मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों में पहुंच सकता है।
 
उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में आज से 16 जून तक बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश तथा जम्मू और कश्मीर में भी बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूर्वी राजस्थान में भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की जा सकती है। आज से पश्चिमी हिमालयी इलाकों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।
इसके कारण हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में मौसम फिर से बदल सकता है। आज बिहार, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक, कोंकण-गोवा, तमिलनाडु तथा पूर्वोत्तर के कई इलाकों में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इन राज्यों में बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि कुछ राज्यों में हीटवेव या लू चलने के आसार बने हुए हैं।

हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश तथा जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में लू चलने का अंदेशा जताया गया है। कोंकण और गोवा तथा ओडिशा के कुछ हिस्सों में गर्म और उमस भरे मौसम की स्थिति बने रहने के आसार हैं। कुल मिलाकर कहीं बारिश राहत देगी तो कहीं लू, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और ओलावृष्टि परेशानी बढ़ा सकती है। पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, जालंधर, बठिंडा समेत कई जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।
पूरे दिल्ली एनसीआर में मौसम विभाग ने आज धूलभरी आंधी, गरज चमक और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई है। मध्य प्रदेश में सक्रिय 2 मौसमीय प्रणालियों के कारण बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिला, जबकि आज भी ग्वालियर, जबलपुर समेत 35 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है।
उत्‍तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा, नोएडा, उन्नाव, फतेहपुर, मैनपुरी, इटावा, चित्रकूट समेत कई जिलों में मौसम विभाग ने धूलभरी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा, उदयपुर, श्रीगंगापुर समेत कई जिलों में धूलभरी आंधी-बारिश का अलर्ट है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें