1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Is Set to Change Now, Rain Alert Issued for These States
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 2 जून 2026 (11:54 IST)

Weather Update : नौतपा से मिली राहत, अब बदलेगा मौसम, इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट

Weather Is Set to Change Now, Rain Alert Issued for These States
Weather Update News : भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। नौतपा आज से खत्म हो रहा है, लेकिन उससे पहले ही भीषण गर्मी से राहत मिल गई है।  क्‍योंकि कई क्षेत्रों में आंधी-तूफान और बारिश से तापमान में गिरावट आई है। अब मौसम विज्ञानियों ने आज रात से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना व्यक्त की है। इस बीच कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 से 5 जून के बीच दिल्ली-एनसीआर, उत्‍तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और अन्य राज्यों में बारिश की संभावना है।

नौतपा आज से खत्म हो रहा है, लेकिन उससे पहले ही भीषण गर्मी से राहत मिल गई है।  क्‍योंकि कई क्षेत्रों में आंधी-तूफान और बारिश से तापमान में गिरावट आई है। अब मौसम विज्ञानियों ने आज रात से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना व्यक्त की है। इस बीच कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, 2 से 5 जून के बीच दिल्ली-एनसीआर, उत्‍तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और अन्य राज्यों में बारिश की संभावना है। यह भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। राजस्थान के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में धूलभरी आंधी और बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

पंजाब और हरियाणा में भी तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। केरल कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। गुजरात और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भी मौसम करवट ले सकता है। पहाड़ी इलाकों में कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।
हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, ऊना और हमीरपुर में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी है। दिल्ली में आज भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। उत्‍तर प्रदेश के सहारनपुर, बहराइच, हरदोई, फर्रुखाबाद, ज्योतिबाफुले नगर, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, मेरठ, कानपुर, हमीरपुर, अयोध्या, झांसी, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और ललितपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
मध्य प्रदेश में सक्रिय प्री-मानसून सिस्टम का असर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर सहित कई शहरों में देखने को मिल सकता है। झारखंड के रांची, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो और हजारीबाग में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। राजस्थान के श्रीगंगानगर, अलवर, झुंझुनू, टोंक, अजमेर, चित्तौड़गढ़, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, करौली, भीलवाड़ा और पाली में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें