सम्बंधित जानकारी
- UP में बनेगा रोजगार का मेगा हब, 10 लाख युवाओं को हर साल ट्रेनिंग और नौकरी, योगी सरकार का बड़ा प्लान
- साइबर अपराध से निपटने की ट्रेनिंग, प्रशिक्षु अधिकारियों ने UPSIFS में सीखी फॉरेंसिक जांच की आधुनिक तकनीकें
- UP Police Exam : ट्रेन में खिड़कियों से घुसे अभ्यर्थी, स्टेशनों पर उमड़ी लाखों की भीड़
- Weather Update : उत्तर भारत में नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम
- यूपी को मिला क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, CM योगी बोले- विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी नई वैज्ञानिक ताकत
Weather Update : देशभर में बदला मौसम का मिजाज, दक्षिण भारत में भारी बारिश, यहां हीटवेव का कहर
Weather Update News : देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले 3 दिनों तक दिल्ली में तापमान बढ़ सकता है, वहीं महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु के कई हिस्सों में मानसूनी बारिश तेज हो सकती है। आज तेलंगाना, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में हीटवेव का असर बना रह सकता है। दिन में लू चलने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिला। ऊना, कांगड़ा, मंडी और अन्य मैदानी जिलों में लू चली, जबकि रोहड़ू, धर्मशाला और पालमपुर के ऊपरी क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि हुई।
देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले 3 दिनों तक दिल्ली में तापमान बढ़ सकता है, वहीं महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु के कई हिस्सों में मानसूनी बारिश तेज हो सकती है। आज तेलंगाना, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
दूसरी ओर उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में हीटवेव का असर बना रह सकता है। दिन में लू चलने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिला। ऊना, कांगड़ा, मंडी और अन्य मैदानी जिलों में लू चली, जबकि रोहड़ू, धर्मशाला और पालमपुर के ऊपरी क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि हुई।
मौसम विभाग ने 11 और 12 जून के लिए कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, असम, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा, किश्तवाड़, बडगाम, गांदरबल, डोडा, बांदीपोरा, कठुआ और अनंतनाग में भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तराखंड के नैनीताल, देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ़, चमोली, बागेश्वर, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल और देहरादून में भारी बारिश का अलर्ट है। राजस्थान के जयपुर, सवाई माधोपुर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, बीकानेर, अजमेर, सीकर, पाली और उदयपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
केरल के वायनाड, त्रिशूर, कोट्टायम, एर्नाकुलम, मलप्पुरम, तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, इडुक्की और कोझिकोड में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। असम के लखीमपुर, माजुली, धुबरी, कोकराझार, हैलाकांडी, बारपेटा, डिमा हासाओ कछार, धेमाजी, डिब्रूगढ़ और नागांव में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है।
झारखंड के रांची, बोकारो, दुमका, पलामू, सरायकेला, धनबाद, हजारीबाग, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और जमशेदपुर में भारी बारिश का अलर्ट है। मध्य प्रदेश के विदिशा, कटनी, इंदौर, होशंगाबाद, भोपाल, मुरैना, उज्जैन, अशोक नगर, नीमच, राजगढ़ और सीहोर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
