गुरुवार, 16 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather across the country shifts due to Western Disturbance
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 8 अप्रैल 2026 (11:18 IST)

Weather Update : देशभर में मौसम का डबल अटैक, कई राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट

Weather across the country shifts due to Western Disturbance
Weather Update News : देशभर में अप्रैल के दूसरे सप्ताह में भी मौसम का बदला हुआ मिजाज देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और बदलते मौसमी पैटर्न के कारण उत्तर भारत के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। मध्य प्रदेश के 18 जिलों में अगले 24 घंटे के भीतर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी राज्यों में भी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। आज उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में तेज हवाओं के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है।
 

उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट

देशभर में अप्रैल के दूसरे सप्ताह में भी मौसम का बदला हुआ मिजाज देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और बदलते मौसमी पैटर्न के कारण उत्तर भारत के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।

पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

पहाड़ी राज्यों में भी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। आज उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में तेज हवाओं के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है। राजस्थान, दिल्ली, यूपी, बिहार, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल समेत देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे में देश के कई राज्यों में आंधी-बारिश का मौसम देखने को मिला। साथ ही तेज हवाएं चलने से तापमान में भी काफी गिरावट आई है, जिसके कारण अप्रैल माह में ठंड का एहसास हो रहा है। आज कश्मीर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। साथ ही कई जगहों पर तेज हवाओं संग बिजली और ओले गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।
 

दिल्ली-एनसीआर में कैसा है मौसम?

राजस्थान में बीते 24 घंटे में मौसम का तूफानी रूप देखने को मिला। इस दौरान कहीं तेज बारिश हुई, तो कहीं आंधी-तूफान ने जनजीवन को प्रभावित किया। दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर थम नहीं रहा है। 9 अप्रैल को भी बारिश और बिजली गिरने के साथ कहीं इलाकों में ओलावृष्टि का अलर्ट है। 

मध्य प्रदेश के 18 जिलों में अलर्ट

मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले चुका है। कई इलाकों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया है। खासतौर पर ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग में इसका असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, करीब 18 जिलों में अगले 24 घंटे के भीतर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें