शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Vrindavan, Krishna Temple
Written By
Last Modified: रविवार, 16 नवंबर 2014 (18:36 IST)

वृंदावन में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा मंदिर

वृंदावन में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा मंदिर - Vrindavan, Krishna Temple
वृंदावन (उत्तरप्रदेश)। पवित्र शहर वृंदावन में दुनिया का सबसे ऊंचा कृष्ण मंदिर बनेगा। अगले 5 साल में 300 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से इसका निर्माण होगा।
वृंदावन चन्द्रोदय मंदिर की ऊंचाई 700 फुट अथवा 210 मीटर होगी। दिल्ली में 72.5 मीटर के कुतुब मीनार से इस इसकी ऊंचाई 3 गुना ज्यादा होगी।
 
इंटरनेशनल सोसायटी फॉर कृष्णा कॉन्शियेसनेस (इस्कॉन), बेंगलुरु के श्रद्धालुओं ने इस मंदिर की  परिकल्पना की है।
 
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंदिर में अनंत शेष स्थापना पूजा की। इस साल 16 मार्च को इसकी  आधारशिला रखी गई थी।
 
परियोजना के आयोजकों ने बताया कि 70 मंजिला इस मंदिर में एक कैप्सूल एलिवेटर होगा जिसके  जरिए आगंतुक भूतल से 700 फुट ऊंचाई पर पहुंचेंगे। दीर्घा में वेदों में उल्लिखित विभिन्न ग्रह  प्रणालियों के दृश्य और थ्रीडी साउंड एंड लाइट का अनुभव ले सकेंगे।
 
5 साल में पूरी होने वाली इस परियोजना में कृष्ण विरासत संग्रहालय, भगवद् गीता एक्सपो,  व्याख्यान हॉल और कृष्ण विरासत अध्ययन केंद्र होगा।
 
इस परियोजना के तहत सामाजिक विकास कार्यक्रम को भी रखा गया है। इसमें मथुरा जिले के  सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के भोजन के वास्ते ‘अक्षय पात्र’ मध्याह्न भोजन कार्यक्रम को  बढ़ावा दिया जाता है। इस कार्यक्रम के तहत हर दिन करीब 1.65 लाख बच्चे भोजन करते हैं। (भाषा)