शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. voting in bypoll election
Written By
Last Modified: शनिवार, 30 अक्टूबर 2021 (09:57 IST)

13 राज्यों की 32 सीटों पर उपचुनाव, कड़ी सुरक्षा के बीच चल रहा है मतदान...

13 राज्यों की 32 सीटों पर उपचुनाव, कड़ी सुरक्षा के बीच चल रहा है मतदान... - voting in bypoll election
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश, असम, बिहार, हरियाणा और पश्चिम बंगाल समेत 13 राज्यों की 32 सीटों पर में कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी।
 
मध्यप्रदेश में खंडवा लोकसभा और रैगांव, जोबट तथा पृथ्वीपुर विधानसभा उपचुनावों के लिए आज सुबह सात बजे सख्त सुरक्षा प्रबंधों के बीच मतदान प्रारंभ हो गया। कुल 3944 मतदान केंद्रों पर 26 लाख 50 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग शाम छह बजे तक कर सकेंगे।
 
राजस्थान में वल्लभनगर (उदयपुर) और धरियावद (प्रतापगढ़) विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शनिवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ।
 
हरियाणा के सिरसा जिले के ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में शनिवार सुबह उपचुनाव के लिए मतदान आरंभ हुआ। अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा।
 
पश्चिम बंगाल की चार विधानसभा सीटों- दिनहाटा, नदिया की शांतिपुर, उत्तर 24 परगना की खरदा और दक्षिण 24 परगना जिले की गोसाबा पर उपचुनाव के लिए शनिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया।
 
हरियाणा के सिरसा जिले के ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में शनिवार सुबह उपचुनाव के लिए मतदान आरंभ हुआ। अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा।
 
असम की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच और कोविड-19 नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए सुबह सात बजे मतदान आरंभ हुआ।
 
मिजोरम में तुरिअल विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए शनिवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान आरंभ हुआ। 
ये भी पढ़ें
मध्यप्रदेश में 4 उपचुनावों के लिए मतदान प्रारंभ, 26.50 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का उपयोग