बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Voluntary retirement of BSNL employees
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 15 नवंबर 2019 (07:56 IST)

BSNL के करीब 75,000 कर्मचारियों ने चुना स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का विकल्प

BSNL के करीब 75,000 कर्मचारियों ने चुना स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का विकल्प - Voluntary retirement of BSNL employees
नई दिल्ली। सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के लगभग 75,000 कर्मचारी अब तक स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) का विकल्प चुन चुके हैं। कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक पीके पुरवार ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
कंपनी की वीआरएस योजना को चुनने के लिए करीब 1 लाख कर्मचारी योग्य हैं जबकि कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या करीब 1.50 लाख है। कंपनी ने आंतरिक तौर पर लक्ष्य रखा है कि करीब 77,000 कर्मचारी इस विकल्प का चुनाव करेंगे।
ये भी पढ़ें
Odd-even योजना का आज आखिरी दिन, योजना से दिल्ली पर क्या हुआ असर...