क्या विराट कोहली ने लिए प्रेमानंद महाराज से मिलने के 5 करोड़? क्रिकेटर की टीम ने बताया सच
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने को लेकर फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा द्वारा लगाए गए 5 करोड़ रुपये के आरोपों पर विराट कोहली की टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर इसे पूरी तरह झूठा और निराधार बताया है। ALSO READ: प्रेमानंद महाराज आश्रम विवाद : विराट कोहली के 5 करोड़ से लेकर बिल्डर लॉबी तक... जानें क्या है पूरा सच?
कोहली और अनुष्का शर्मा की वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के प्रति गहरी आस्था जगजाहिर है। दोनों ही कई बार महाराज जी के आश्रम (केलीकुंज आश्रम) में आशीर्वाद लेने जा चुके हैं। हालांकि, हाल ही में इस आध्यात्मिक जुड़ाव को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब एक फलाहारी महाराज ने कोहली पर गंभीर आरोप लगा दिया।
क्या था पूरा विवाद?
डिलीवरी और आश्रम से जुड़े एक मामले (शिष्य रसिक दुलारी की संदिग्ध मौत) के बीच, फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा ने सनसनीखेज दावा किया कि विराट कोहली 5 करोड़ रुपए लेकर प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे थे। इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया और गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं।ALSO READ: 5 करोड़ दिए तब विराट कोहली आए, प्रेमानंद महाराज के आश्रम को लेकर दावे से मचा हड़कंपविराट कोहली की टीम का आधिकारिक बयान
इन तमाम निराधार और झूठे दावों पर अब कड़ा रुख अपनाते हुए विराट कोहली की प्रबंधन टीम (प्रवक्ता) की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया गया है। बयान में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा द्वारा विराट कोहली के संबंध में किए गए दावे पूरी तरह से झूठे, निराधार और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। विराट कोहली केवल प्रेमानंद महाराज जी के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा और आस्था के कारण ही उनसे मिलने जाते हैं।
टीम ने मीडिया और जनता से यह भी आग्रह किया है कि वे इस तरह के बेबुनियाद बयानों को बिना तथ्यों की जांच किए बढ़ावा न दें और जिम्मेदार पत्रकारिता का पालन करें।

