गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Vinod Kumar Binny
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , रविवार, 21 सितम्बर 2014 (19:30 IST)

बिन्नी ने लांबा के आरोपों का किया खंडन

बिन्नी ने लांबा के आरोपों का किया खंडन - Vinod Kumar Binny
नई दिल्ली। दिल्ली के विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने रविवार को खुद पर लगाए आप नेता अलका लांबा के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि यह आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल की साजिश है।
बिन्नी को सोशल मीडिया की एक पोस्ट में यह दावा करते हुए बताया गया है कि लांबा अपने घर में सेक्स रैकेट चला रही हैं। बिन्नी ने कहा कि किसी ने उनकी छवि खराब करने के लिए उनके नाम से फर्जी अकाउंट खोला है। इसके बारे में वे पुलिस एवं विधि अधिकारियों को सूचित कर चुके हैं।
 
उन्होंने कहा, मेरी छवि खराब करने के इरादे से किसी ने मेरे नाम का फर्जी अकाउंट खोला। दो माह पहले मैंने पुलिस आयुक्त, अपराध शाखा और स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दे दी थी। यह आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल की साजिश है। मैं अल्का लांबा को जानता तक नहीं। 
 
बिन्नी ने कहा कि वे लांबा के खिलाफ मानहानि का दावा करेंगे। उन्होंने कहा कि फर्जी अकाउंट के बारे में उन्होंने 19 सितम्बर को अशोकनगर थाने के प्रभारी को शिकायत दर्ज कराई थी। लांबा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि लक्ष्मीनगर के विधायक बिन्नी ने सोशल मीडिया पर झूठा आरोप लगाया कि वे अपने घर पर सेक्स रैकेट चला रही हैं।
 
आप नेता ने आरोप लगाया, बिन्नी ने अपने सोशल नेटवर्किंग अकाउंट में डाले एक कमेंट में कहा है कि मेरे घर में पुलिस के एक छापे में सेक्स धंधे से जुड़ी दो लड़कियों को गिरफ्तार किया गया। उनके आरोपों के आधार पर साइबर सेल ने बिन्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है जिसमें इसी अपराध के लिए 37 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। (भाषा)