1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. vijay-tvk-government-formation-tamil-nadu-majority-120-mlas

विजय थलपति की सरकार बनने का रास्ता साफ, 120 विधायकों का समर्थन हासिल

Vijay Thalapathy
तमिल सुपर स्टार और तमिल वैट्री कड़गम (टीवीके) नेता विजय के नेतृत्व में तमिलनाडु में सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। उनके समर्थक विधायकों की संख्‍या बढ़कर 120 हो गई है, जबकि बहुमत के लिए 118 विधायकों की जरूरत है। अब वीसीके नामक पार्टी ने भी विजय के समर्थन का ऐलान कर दिया है। 

वीसीके का बिना शर्त समर्थन 

विदुथलाई चिरुथाइगल काची यानी टीवीके को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की और अभिनेता से नेता बने विजय के अब जल्द ही राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने की उम्मीद है। टीवीके नेता अधव अर्जुन ने बताया कि वीसीके ने उनकी पार्टी को समर्थन दिया है। वीसीके नेता वन्नी अरसु, जो पार्टी के विधायक दल के नेता भी हैं, ने राज्यपाल आर्लेकर को संबोधित पत्र में टीवीके को समर्थन देने की घोषणा की है। ALSO READ: राजनीति के बाद अब सिनेमाघरों में धमाल मचाएंगे थलपति विजय, इस खास दिन रिलीज होगी 'जन नायकन'!
 
वीसीके के दो विधायकों के समर्थन से टीवीके ने तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में 118 सीटों के बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। अब टीवीके समर्थक विधायकों की संख्या 120 हो गई। विधानसभा चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी विजय के नेतृत्व वाली टीवीके के पास शुरुआत में बहुमत के आंकड़े से 10 सीटें कम, यानी 108 सीटें थीं। ALSO READ: तमिलनाडु में विजय के समर्थक ने खुद को लगाई आग, सरकार गठन में देरी से हुआ नाराज, अस्पताल में कराया भर्ती

किस-किस ने दिया टीवीके को समर्थन 

टीवीके ने अपने पहले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद, सरकार बनाने के लिए द्रमुक के सहयोगी दलों कांग्रेस, भाकपा, माकपा और वीसीके से संपर्क किया था और समर्थन मांगा था। हालांकि विजय, जिन्होंने दो सीटों पर जीत हासिल की है, को उनमें से एक सीट छोड़नी पड़ेगी। इससे पार्टी के विधायकों की संख्या घटकर 107 रह जाएगी।

टीवीके को समर्थन देने वाली पार्टियों - कांग्रेस के पांच तथा भाकपा, माकपा और वीसीके के दो-दो विधायक हैं। बताया जा रहा है आईयूएमएल ने भी विजय को समर्थन दिया है। इस तरह कुछ विधायकों की संख्या बढ़कर 120 हो गई है। 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें