गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. vaishno devi yatra stopped heavy rain and landslide battery car service also suspended
Written By सुरेश एस डुग्गर
Last Modified: बुधवार, 5 जनवरी 2022 (22:04 IST)

भारी बारिश और भूस्खलन के बाद वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई, बैटरी कार सेवा भी स्थगित

भारी बारिश और भूस्खलन के बाद वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई, बैटरी कार सेवा भी स्थगित - vaishno devi yatra stopped heavy rain and landslide battery car service also suspended
भारी बारिश के देखते हुए माता वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई है। अब वीरवार को मौसम का आकलन करने के बाद इसे सुचारू किया जाएगा। बुधवार देर शाम को भारी बारिश के देखते हुए माता वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई है। फिलहाल वीरवार को मौसम का आकलन करने के बाद यात्रा सुचारू होगी।
 
इससे पहले माता वैष्णो देवी भवन मार्ग में भूस्खलन के बाद मार्ग को बंद कर दिया गया था। जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के कारण माता वैष्णो देवी के बैटरी कार मार्ग पर पंछी हेलीपैड के समीप शाम चार बजे के करीब भूस्खलन हुआ। इसके चलते श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए मार्ग को बंद कर दिया गया।

बैटरी कार सेवा को भी स्थगित कर दिया गया। श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए पारंपरिक मार्ग की ओर जाने के लिए कहा गया था पर बाद में मौसम के बहुत ज्यादा खराब हो जाने पर यात्रा को स्थगित करने का फैसला लिया गया।
यह कोई पहला मौका नहीं है।

इससे पहले भी गत अगस्त महीने में बारिश के कारण माता वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन होने से यात्रा को कुछ समय के बंद कर दिया गया था। हालांकि श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड की ओर से भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में टीन निर्मित शैड बनाए गए हैं लेकिन बावजूद इसके बारिश के मौसम में अक्सर यात्रा मार्ग पर भूस्खलन की घटनाएं होती रहती हैं।
ये भी पढ़ें
PM Modi Security Breach : पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में ‘गंभीर चूक’, गृह मंत्रालय ने चन्नी सरकार से मांगी रिपोर्ट