1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. us israel iran war trump claim rejected netanyahu colombia plane crash

ट्रंप का दावा फेल, 25वें दिन भी जारी जंग! नेतन्याहू का बड़ा ऐलान, कोलंबिया में विमान हादसा

Donald Trump on US Israel Iran War
Top News 24 March : अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध के 25वें दिन भी भीषण हमले जारी। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्ध खत्म करने संबंधी दावे को ईरान के साथ ही इजराइल ने भी खारिज कर दिया। इजराइली पीएम नेतन्याहू ने कहा कि ईरान पर हमले जारी रहेंगे। वहीं ईरान ने कहा कि अमेरिका को युद्ध के दौरान हुए नुकसान का हर्जाना भरना होगा। इधर कोलंबिया में उड़ान भरते ही सैन्य विमान क्रैश हो गया। 24 मार्च की बड़ी खबरें: 
 

पहले हर्जाना भरो, फिर बंद होगा युद्ध

अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका और ईरान के बीच सकारात्मक बातचीत हुई है, जिससे युद्ध खत्म करने का रास्ता निकल सकता है। हालांकि, ईरान ने इस दावे को खारिज करते हुए इसे बाजार को प्रभावित करने की रणनीति बताया है। ईरान की ओर से कहा गया है कि युद्ध तब तक खत्म नहीं होगा, जब तक कि अमेरिका पूरी तरह से ईरान पर से प्रतिबंध हटा नहीं लेता। इतना ही नहीं अमेरिका को युद्ध के दौरान हुए नुकसान को भी भरना होगा। ALSO READ: Ceasefire : क्या पाकिस्तान करवा रहा है ईरान और अमेरिका में सुलह, ये 3 मुस्लिम देश बने मध्यस्थ
 

ईरान पर हमले जारी रहेंगे : नेतन्याहू

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हालिया वार्ता के बाद कहा कि ईरान और हिजबुल्ला पर हमले जारी रहेंगे। नेतन्याहू ने कहा कि ट्रंप का मानना है कि ईरान में अमेरिका-इजराइल की सैन्य बढ़त को एक ऐसे बातचीत वाले समझौते में बदला जा सकता है जो इजराइल के हितों की रक्षा करे। हम हर परिस्थिति में अपने महत्वपूर्ण हितों की रक्षा करेंगे। साथ ही, हम ईरान और लेबनान दोनों में हमले जारी रखेंगे। ALSO READ: Iran-US War: Donald Trump क्यों पीछे हटे, Insight Story, अब क्या है ईरान का अगला प्लान
 

सस्ता हुआ क्रूड

ट्रंप के युद्ध खत्म करने संबंधी बयान के बाजार अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतों में कमी आई। ब्रेंट क्रूड 103.4 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 91.45 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इंडियन बास्केट में कच्चे तेल के दाम 149.9 डॉलर प्रति बैरल थे।
 

कोलंबिया में उड़ान भरते ही सैन्य विमान हुआ क्रैश

कोलंबिया में सोमवार को एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 100 से अधिक लोग सवार थे। इससे बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। ALSO READ: Plane Crash : कोलंबिया में उड़ान भरते ही सैन्य विमान हुआ क्रैश, 100 से अधिक लोग थे सवार, कई की मौत की आशंका
 

प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसे पर FIR

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में गंगा नगर के फाफामऊ थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक ‘कोल्ड स्टोरेज’ के अचानक ढह जाने से चार श्रमिकों की मृत्यु हो गई, जबकि 14 श्रमिक घायल हो गए। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड बचाव राहत कार्य में जुटी। पुलिस ने इस मामले में 7 नामजद और 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
LIVE : इजराइल का ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमला