1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. us iran talks in suspense tehran refuses dialogue trump warning top news 20 april 2026
Last Updated :नई दिल्ली/वॉशिंगटन/तेहरान , सोमवार, 20 अप्रैल 2026 (07:57 IST)

Top News : अमेरिका-ईरान वार्ता पर संकट: तेहरान ने बातचीत से किया इनकार, ट्रंप की तबाही की धमकी से तनाव चरम पर

trump shehbaz and mojtaba
Top News 20 April : अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में होने वाली दूसरे दौर की वार्ता संकट में पड़ गई है। अमेरिका ने डील नहीं होने की स्थिति में ईरान को तबाह करने की धमकी दी। ईरान ने भी धोखेबाजी का आरोप लगाते हुए अमेरिका से बातचीत से इनकार कर दिया। दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने से फिर महंगा हुआ कच्चा तेल। हालांकि पाकिस्तान अभी भी दोनों देशों को बातचीत की टेबल पर लाने का प्रयास कर रहा है। 20 अप्रैल की बड़ी खबरें :  
 

ईरान का बातचीत से इनकार

ईरान ने धोखेबाजी का आरोप लगाते हुए अमेरिका से बातचीत से इनकार कर दिया। तेहरान के सरकारी मीडिया ने बताया कि इस्लामाबाद में होने वाली बातचीत से पीछे हटने का तेहरान का फैसला वॉशिंगटन की अत्यधिक मांगों और अवास्तविक अपेक्षाओं के चलते लिया गया है। इससे इस्लामाबाद में होने वाली दूसरे दौर की बातचीत पर सस्पेंस बढ़ गया है। 
 

ट्रंप की ईरान को धमकी

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी दी कि अगर डील नहीं हुई तो ईरान को तबाह कर देंगे। उन्होंने कहा कि दबाव डालकर ही सही समझौता होगा। इस बीच पाकिस्तान में ईरानी राजदूत ने साफ कहा कि धमकी और दबाव से बात नहीं बनेगी। ALSO READ: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी, बोले- डील नहीं हुई तो भुगतना होगा अंजाम, पावर प्‍लांट और पुल पर होंगे हमले
 

हार्मुज में ईरान की वार्निंग फायरिंग

हार्मुज स्ट्रेट में बड़ा तनाव। अमेरिका ने चीन से आ रहे ईरानी जहाज को कब्जे में लिया। ईरान ने भी दी जवाबी कार्रवाई की धमकी। ईरानी सेना ने फ्रांस के जहाज पर वार्निंग फायरिंग की।
 

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया। ब्रेंट क्रूड 94.84 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 88.39 डॉलर प्रति बैरल हुआ। इंडियन बास्केट पर भी कच्चे तेल के दाम 110.6 डॉलर प्रति बैरल है।
 

पंजाब किंग्स का विजय रथ जारी

पंजाब किंग्स ने प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली के अर्धशतकों के दम पर आईपीएल टी20 मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 54 रन की आसान जीत दर्ज की। पंजाब किंग्स छह मैच में से पांच जीत से 11 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर बरकरार है। एलएसजी की यह लगातार तीसरी हार है। ALSO READ: IPL 2026 में पंजाब किंग्स का विजय रथ जारी, लखनऊ को 54 रनों से हराया
Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
इस्लामाबाद टॉक्स पर सस्पेंस, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल पहुंचेगा पाकिस्तान, ईरान ने क्यों किया बातचीत से इनकार?