मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. UP Zila Panchayat Adhyaksh Result, BJP,
Written By
Last Updated : शनिवार, 3 जुलाई 2021 (19:16 IST)

UP Zila Panchayat Election: 75 में से 67 सीटों पर BjP का कब्जा, SP को लगा करारा झटका

UP Zila Panchayat Election: 75 में से 67 सीटों पर BjP का कब्जा, SP को लगा करारा झटका - UP Zila Panchayat Adhyaksh Result, BJP,
लखनऊ, यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले जिला पंचायत का चुनाव काफी अहम माना जा रहा है। शनिवार को वोटिंग के बाद 75 जिलों के परिणाम आ चुके हैं।

इनमें 67  सीटों पर कब्‍जा जमाकर बीजेपी ने अपना परचम लहरा दिया है। समाजवादी पार्टी को मात्र 6 सीटों से संतोष करना पड़ा है। 

लखनऊ, कानपुर, जौनपुर, हाथरस समेत 65 जिलों में बीजेपी के प्रत्‍याशियों ने जोरदार जीत हासिल की है। 29 जून को 75 जिला पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन हुआ था।

3 जुलाई को चुनाव को शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने पुख्ता इंतजाम किए। शनिवार को मतदान के बाद दोपहर 3 बजे से जिला पंचायत अध्यक्ष के परिणाम आने शुरू हो गए।

उत्तरप्रदेश के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पंचायत के चुनावों में भाजपा 75 में 67 सीटें जीती है। हम कार्यकर्ताओं के दम पर 2022 का भी चुनाव जीतेंगे। अपने ज़िला पंचायत अध्यक्ष जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। क्षेत्र पंचायत के चुनावों में भी भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी।
ये भी पढ़ें
चिकित्सा संगठन के भारतीय मूल के प्रमुख लॉकडाउन के बाद भी मास्क अनिवार्य चाहते हैं