मोदी सरकार ने कई प्रोजेक्ट को दी मंजूरी, 39290 करोड़ होंगे खर्च, इन राज्यों की चमकी किस्मत
Modi government has approved several projects : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 30290 करोड़ रुपए की अहम विकास पहलों की घोषणा की। इसमें एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF), कमर्शियल वाहनों को बदलने और हाईवे प्रोजेक्ट्स पर खास जोर दिया गया है। इसमें तेल मार्केटिंग कंपनियों के लिए एकमुश्त सहायता मंजूर की गई। इसका मदद घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कीमतों को स्थिर रखना है। केंद्र सरकार ने बिहार और ओडिशा के लिए 2 बड़े हाईवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। कैबिनेट ने एक ऐतिहासिक 2 वर्षीय योजना को मंजूरी दी है। इस स्कीम पर 5041 करोड़ रुपए का खर्च होगा। इसका उद्देश्य दिल्ली-NCR क्षेत्र में वायु प्रदूषण को कम करना और स्वच्छ गतिशीलता (क्लीनर मोबिलिटी) को बढ़ावा देना है।
केंद्र सरकार ने बिहार और ओडिशा के लिए 2 बड़े हाईवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स (CCEA) ने बिहार में खगड़िया से पूर्णिया तक फोरलेन सड़क और ओडिशा में रामेश्वर से पारादीप तक नया कोस्टल हाईवे बनाने को हरी झंडी दी है। इन परियोजनाओं से लोगों का सफर आसान होगा।
बिहार में खगड़िया से पूर्णिया के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-31 और 231 को फोरलेन बनाया जाएगा। इस परियोजना पर 3936.05 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। परियोजना के तहत पूर्णिया शहर के लिए 6.729 किलोमीटर लंबा नया बायपास भी बनाया जाएगा। अभी इस मार्ग पर कई जगह ट्रैफिक की समस्या रहती है।
ओडिशा में रामेश्वर से पारादीप तक नया कोस्टल हाइवे बनाया जाएगा। इस परियोजना की लागत 8,300.79 करोड़ रुपए रखी गई है। करीब 160 किलोमीटर लंबा यह हाईवे खुर्दा, पुरी, केंद्रापड़ा और जगतसिंहपुर जिलों से होकर गुजरेगा। इस परियोजना के निर्माण के दौरान बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
कैबिनेट ने एक ऐतिहासिक 2 वर्षीय योजना को मंजूरी दी है। इस स्कीम पर 5041 करोड़ रुपए का खर्च होगा। इसका उद्देश्य दिल्ली-NCR क्षेत्र में वायु प्रदूषण को कम करना और स्वच्छ गतिशीलता (क्लीनर मोबिलिटी) को बढ़ावा देना है। इसका कार्यान्वयन सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय और पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से किया जाएगा।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें