सम्बंधित जानकारी
- 22% से 30% इथेनॉल वाले पेट्रोल पर टैक्स हुआ ज़ीरो, जानें आपकी गाड़ी के इंजन पर क्या होगा असर?
- LIVE: मीनाक्षी नटराजन को बड़ा झटका, नामांकन मामले में सुनवाई शुक्रवार को
- ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका! TMC सांसद प्रकाश चिक बड़ाइक ने छोड़ी राज्यसभा
- CM धामी ने गिनाईं PM मोदी की उपलब्धियां, बोले- भारत को ले गए नई ऊंचाई पर, देवभूमि की आकांक्षाओं को दी उड़ान
- राज्यसभा चुनाव: मीनाक्षी नटराजन मामले में क्या हो सकता है? तीन संभावनाओं पर टिकी नजर
राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में BJP के तीनों उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय, कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट व चुनाव आयोग से नहीं मिली राहत
भोपाल। मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के तीनों उम्मीदवार का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय हो गया है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र को निरस्त किए जाने के मामले लेकर आज कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट पहुंची लेकिन सुप्रीम कोर्ट से उसे कोई बड़ी राहत नहीं मिल सकी।
कांग्रेस की ओर से देर रात दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट में सुनवाई के दौरान कांग्रेस के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने दलील दी कि राज्यसभा चुनाव में नामांकन वापसी के लिए आज दोपहर 3 बजे तक का ही समय है, इसलिए कोर्ट आज ही मामले की सुनवाई करे। इस पर चुनाव आयोग की ओर से याचिका की कॉपी नहीं मिलने और उसके अध्ययन करने की दलील दी गई। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मामले की सुनवाई की तारीख तय की। वहीं कोर्ट में कांग्रेस की ओर से रिजल्ट घोषित नहीं किए जाने की दलील पर कोर्ट ने कहा कि ऐसे मामलों पर कानून पहले से तय है।
कांग्रेस ने चुनाव आयोग को घेरा-वहीं सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद कांग्रेस ने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि चुनाव आयोग चाहता तो कल इस पर अपना निर्णय दे सकता था। वहीं हमारी शिकायत पर खारिज कर सकता था या स्वीकार कर सकता था। सवाल यह है जब चुनाव आयोग ने झारखंड में,हरियाणा में, गुजरात में हत्तक्षेप किया तो मध्यप्रदेश में क्यों नहीं किया।
वहीं उमंग सिंघार ने कहा कि झारखंड में बीजेपी उम्मीदवार का नामांकन वैलिड किया जा सकता है तो मीनाक्षी नटराजन के मामले पर क्यों नहीं लिय़ा। इससे साफ है कि चुनाव आयोग भाजपा के रबर स्टैंप के तौर पर काम कर रहा है। पहले रिटर्निंग अफसर ने नियमों की धज्जियां उड़ाई और अब चुनाव आयोग यहीं कर रहा है। हलांकि उमंग सिंघार ने सुप्रीम कोर्ट में कल होने वाली सुनवाई से न्याय मिलने की उम्मीद जताई है।
वहीं राज्यसभा चुनाव के लिए नाम वापसी का आज आखिरी दिन है। दोपहर 3 बजे के बाद रिटर्निंग ऑफिसर बीजेपी के तीनों उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा कर सकते है।
